उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ और अनुस्वार — कक्षा 2 के स्तर के शब्द, चार लाइन वाली कॉपी पर।
कक्षा 2 तक आ और इ की मात्रा बैठ चुकी होती है। अब मुश्किल आती है उ और ऊ में, और ए, ऐ, ओ, औ में — क्योंकि सुनने में फ़र्क कम लगता है।
सुबह–सूरज, गुड़–फूल, मेला–मैदान, मोर–मौसम। दो मिलती-जुलती मात्राओं को साथ लिखवाने से फ़र्क खुद समझ आता है।
चंदा, अंडा, मंदिर, पतंग, रंगीन — बिंदी लगाना बच्चे अक्सर भूल जाते हैं। इन्हें तीन दिन लगातार लिखवाइए, नए शब्द रोज़ मत बदलिए।
सबसे असरदार तरीका — जो शब्द कॉपी में लाल पेन से कटे हैं, वही टाइप कीजिए। सामान्य सूची से अभ्यास कराने का फ़ायदा आधा रह जाता है।
हफ़्ते में एक दिन शीट के बिना बोलकर लिखवाइए। जो गलत हो, अगले दिन की शीट उन्हीं शब्दों से बनाइए।
Ready-made
Each one opens the tool already set up for that exact practice.
Your print screen is about to open. To get a PDF file instead of paper: